माकपा ने परिवहन व्यवस्था को लेकर एसटीए अध्यक्ष को ज्ञापन दिया
माकपा ने परिवहन व्यवस्था को लेकर एसटीए अध्यक्ष को ज्ञापन दिया ।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने परिवहन व्यवस्था को जनपक्षीय बनाने तथा छोटे परिवहन व्यवसायियों के उत्पीड़न के खिलाफ तथा परिवहन प्राधिकरण द्वारा जनविरोधी फैसलों को लेकर एसटीए अध्यक्ष को ज्ञापन दिया उनकी अनुपस्थिति में ज्ञापन उनके नीजि सचिव ने लिया ।
पार्टी ने कहा है कि बार बार जो एसटीए/ आरटीए जो भी फैसले लेती वह जनपक्षीय न होकर बड़े परिवहन व्यवसायियों का पक्ष लेता जिसे छोटे परिवहन व्यवसायियों जिनमें विक्रम ,आटो ,रिक्शे तथा छोटी-छोटी टैक्सी मैक्सी तथा नगर परिवहन सेवाओं का अहित होता ,सुधार का बहाना बनाकर बार बार नीतियों के बदलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही जिस नई परिवहन व्यवस्था को प्रचारित किया जा रहा है ,उसका सिधा अर्थ परिवहन सेवाओं को स्थानीय लोगो से छीनकर बड़े बड़ सरमायेदारों को दिया जाय पार्टी ने इस रूख का कडा़ विरोध किया है तथा कहा है कि सरकार व एसटीए का फर्ज जनता को सस्ती एवं सुलभ परिवहन सेवाऐं देना है ,न कि निजी कम्पनियों की स्वार्थो कि पूर्ति करना ।
प्रतिनिधि मण्डल में पार्टी जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,सिटू जिलामहामन्त्रि लेखराज,उपाध्यक्ष भगवंत पयार ,सहसचिव मामचंद आदि शामिल थे ।
अनन्त आकाश
सचिव ,सीपीआई एम देहरादून
ज्ञापन
सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष
राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तराखण्ड
समस्तधारा रोड़ कुल्हान
देहरादून ।
बिषय :- नई व्यवस्था के नाम पर छोटे परिवहन व्यवसायियों एवं दैनिक यात्रियों को परेशान न किया जाऐ ।
महोदय ,
संज्ञान में आया है कि देहरादून में नई यातायात व्यवस्था के लिऐ आरटीए कि बैठक आगामी 23 दिसंबर 023 आहुत कि गई है । जिसके तहत एसटीए नई यातायात योजना पर विचार करेगा ।पहले भी इन मुद्दों पर बैठकें होती रही हैं ,बावजूद परिवहन व्यवस्था स्थिति जस की जस रही है । अनुभव रहा है कि शहर में नये – नये वाहनों का परमिट जारी करने से पहले,पूर्व में चल रहे वाहनों जैसे विक्रम, रिक्शे,आटो रिक्शे तथा निजी सिटी बस सेवाओं से जुड़े छोटे परिवहन व्यवसायियों को अनावश्यक परेशान किया जाता रहा है ।
महोदय ,संज्ञान में आया है कि परिवहन क्षेत्र के रोजगार में लगे लोगों को दरकिनार कर बड़ी – बड़ी कम्पनियों को इस क्षेत्र में लाकर उनकी मनोपोली स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है ,जिस पर हम असहमति व्यक्त करते हैं।
महोदय ,पहले हि देहरादून एवं उत्तराखण्ड में परिवहन सेवाऐं काफी मंहगी है ।
महोदय ,गत महीने एसटीए कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया कि देहरादून में परिवहन सेवाऐं खासकर विक्रम सीमित क्षेत्रों तक चलेंगे ,इस फैसले से दैनिक यात्रियों को न केवल भारी परेशान का सामना पड़ेगा तथा उन्हें बार- बार वाहन बदलने के साथ ही अतिरिक्त किराये का भुगतान करना पड़ेगा ।
आशा है कि आरटीए जनहित के अनुरूप कार्यवाही हेतु निर्देश देंगे ।
सहयोग कि आशा के साथ ।
भवदीय
राजेंद्र पुरोहित
जिला सचिव,सिपिआईएम
(अनन्त आकाश )
सचिव देहरादून
(लेखराज)
जिला महामंत्री ,सीआईटीयू देहरादून
